पृष्ठ:योगिराज श्रीकृष्ण.djvu/१३

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
ग्रंथकार लाला लाजपतराय/11
 


श्रीराम शर्मा ने सम्पादित किया, जिसमें उपयुक्त परिवर्धन भी किया गया था। ओरियेण्ट लागमैस, नई दिल्ली ने इसे 1967 में प्रकाशित किया। इन पंक्तियों के लेखक ने इसका हिन्दी अनुवाद किया जिसके दो संस्करण क्रमश: 1982 तथा 1994 में अजमेर तथा दिल्ली से प्रकाशित हुए। दिल्ली के ही विभिन्न प्रकाशकों ने हाल ही में इसके मूल अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित किये हैं। तरक्किए उर्दू बोर्ड, दिल्ली ने इसका उर्दू अनुवाद किशोर सुलतान से करवाकर प्रकाशित किया है।

2. दि मैसेज ऑफ भगवद्गीता : इण्डियन प्रेस, इलाहाबाद से 1908 में प्रकाशित।

3. अनहैप्पी इण्डिया : मिस कैथराइन मेयो नामक एक चालाक अमरीकी महिला पत्रकार ने भारत को बदनाम करने तथा उसे स्वराज्य के लिए अयोग्य सिद्ध करने की दृष्टि से ब्रिटिश साम्राज्यवादी शासको की प्रेरणा पाकर 'मदर इण्डिया' नामक एक पुस्तक लिखी जो भारतीय चरित्र को अत्यन्त विकृत, दूषित तथा घृणोत्पादक शैली में प्रस्तुत करती थी। महात्मा गांधी ने पढकर इसे 'गंदी नाली के निरीक्षक की रिपोर्ट' कहा था। लालाजी ने इस पूर्वाग्रहयुक्त पुस्तक का सटीक और मुँहतोड़ उत्तर 1928 में 'अनहैप्पी इण्डिया' लिखकर दिया। 'दुखी भारत' शीर्षक से इसका हिन्दी अनुवाद इण्डियन प्रेस, इलाहाबाद ने ही प्रकाशित किया था।

लालाजी ने आर्थिक, राजनैतिक तथा शिक्षा आदि विषयो पर अनेक उच्चकोटि के ग्रन्थ अंग्रेजी में लिखे थे। इनका यथोपलब्ध विवरण इस प्रकार है :

1. England's Debt to India : B.W. Huebsch, New York से 1917 में प्रकाशित।

2. The Evolution of Japan. : आर० चटर्जी, कार्नवालिस स्ट्रीट, कलकत्ता से 1919 में प्रकाशित।

3. Ideals of Non-cooperation and Other Essays : जी० ए० नटेसन मद्रास से 1924 में प्रकाशित।

4. India's Will to Freedom : Writings and Speeches on the Present Situation.: गणेशन एण्ड कम्पनी, मद्रास से 1921 में प्रकाशित।

5. The Problems of National Education in India : 1920 में प्रकाशित। भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा 1966 मे पुनः प्रकाशित।

6. The Political Future of India : B.W. Huebsch, New York से 1919 में प्रकाशित।

7. Story of My Deportation. : पंजाबी प्रेस, लाहौर से 1908 में प्रकाशित।

8. Young India--An Interpretation and History of the National Movement. : B.W. Huebsch, New York से 1916 मे प्रकाशित। भारत लोक-सेवक मण्डल (Servants of the People's Society) लाहौर द्वारा 1927 में लाहौर से प्रकाशित भारतीय संस्करण

9. Report of People's Famine Relief Movement-1908 : लाहौर से