पृष्ठ:मिश्रबंधु-विनोद ३.pdf/३५५

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

१२८६ मिश्रबंधु-विनोद विवरण-कविता बहुत रोचक और उत्तम है। इनकी गणना तोष की श्रेणी में है। नाम-(२३९४ ) साधोराम कायस्थ, मौजा पनगरा, जिला बाँदा। ग्रंथ-(१) रामविनयशतक, (२) चित्रकूटमाहात्म्य । समय सं० १९३७ नाम-(२३९५) कालीचरण (सेवक ) कायस्थ, नरवल, कानपूर । विवरण---कायस्थ कानफ्रेंस गज़ट के संपादक थे । नाम--(२३९६) जगन्नाथसहाय कायस्थ, बड़ा बाजार, हजारीबाग । ग्रंथ-(१) आनंदसागर, (२) प्रेमरसामृत, (३) भक्त- रसनामृत, (४) भजनावली, (५) कृष्णबाललीला, (६) मनोरंजन, (७) चौदह रत, (८) गोपालसहस्र नाम । नाम--(२३९७) ठकुरेशजी। ग्रंथ-स्फुट छंद लगभग १००० । जन्मकाल-१६१२। नाम-(२३९८) ठाकुरदास । ग्रंथ-(१) भक्तकवितावली (१९१०), (२) रुक्मिणीमंगल [प्र. ० रि], (३) कृष्णचंद्रिका (१९३७), (४) श्रीजानकीस्वयंवर (१९४८), (१) गोवर्द्धनलीला मेला सदन (१९४०)। नाम--( २३९९) देवीसिंह राजा, चंदेरी। ग्रंथ-(१) नृसिंहलीला, (२) आयुर्वेदविलास, (३) रहस-