पृष्ठ:बुद्ध और बौद्ध धर्म.djvu/१३९

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

बुद्ध और बौद्ध-धर्म (१) अँग राज्य-जिसकी राजधानी वर्तमान भागलपुर के पास चम्पापुरी थी। (२) मगध राज्य-जिसकी राजधानी राजग्रह थी,जोकि पटना से ४० मील पर है। (३) काशी राज्य-जिसकी राजधानी बनारस (काशी ) थी। (४) कोशल राज्य-इसकी राजधानी श्रावस्ती नगरी थी, जो कि गुढ़ा ओर विहार जिले की सीमा पर थी। इस समय जहॉपर सहित और माहेत नाम के दो ग्राम हैं वहां थी। (५) मोजियों के राज्य की राजधानी विशाला नगरी थी। (६) चेदियों का राज्य-बुन्देलखण्ड में था। (७) वन्स्य राज्य की राजधानी कौशाम्बी थी जोकि वर्तमान इलाहावाद के आसपास थी। (८) कुरुओं की राजधानी दिल्ली के आसपास इन्द्र-प्रस्थ थी। पांचाल राज्य के दो हिस्से थे-उत्तरी पांचल राज्य और दक्षिणी पांचाल राज्य। (e)उत्तरी पांचाल राज्य की राजधानी । (१०) और दक्षिणी पांचाल राज्य की राजधानी कन्नोज थी। (११) मत्स्य राज्य में वर्तमान अलवर, जयपुर और भरतपुर राज्यों के हिस्से थे। (१२) शूरसेना की राजधानी प्राचीन मथुरा थी। (१३) असमुख राज्य की राजधानी पोतनकनगर थी।