यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

ग्रंथकार की भूमिका

बिघन बिदारन बिरद बर बारन बदन बिकास।
बर दे बहु बाढ़ै बिसद बानी बुद्धि बिलास॥१॥
जुगल चरन जोवत जगत जपत रैन दिन तोहिं।
जगमाता सरस्वति सुमिरि युक्ति उक्ति दे मोहि।

एक समै व्यासदेच कृत श्रीमत भागवत के दसम स्कंध की कथा को चतुर्भुज मिश्र ने दोहे चौपाई में ब्रज भाषा किया, सो पाठशाला के लिए श्रीमहाराजाधिराज सकल-गुननिधान पुन्यवान महाजन मारक्विस वेलिजली गवरनर-जनरल प्रतापी के राज में

कबि पंडित मंडित किये नग भूषन पहिराय।
गाहि गोहि बिद्या सकल बस कीनी चित चाय॥२॥
दान रौर चहुँ चक्र में चढ़े कबिन के चित्त।
आवत पावत लाल मनि हय हाथी बहु वित्त॥४॥

औ श्रीयुत गुन-गाहक गुनियन-सुखदायक जान गिलकिरस्त महाशय की आज्ञा से संबत १८६०[१] में श्रीलल्लूजी लाल कबि ब्राह्मण गुजराती सहस्त्र-अवदीच आगरेवाले ने विंसका सार ले यामनी भाषा छोड़, दिल्ली आगरे की खड़ी बोली मे कह, नाम 'प्रेमसागर' धरा, पर श्रीयुत जान गिलकिरिस्त महाशय के जाने से


  1. १—(ख) में संवत् १८३० दिया है जो अशुद्ध है।