पृष्ठ:पुरातत्त्व प्रसंग.djvu/६३

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५९
कम्बोडिया में प्राचीन हिन्दू-राज्य


को जैसे धन, भूमि, दास-दासियाँ और नर्तकियाँ दान के तौर पर दी जाती थी वैसे ही बौद्ध-विहारों को भी दी जाती थीं।

बौद्ध धर्म से सम्बन्ध रखनेवाली और जातकों में वर्णन की गई कथाओं को दर्शक मूर्तियाँ भी काम्बोज में पाई गई हैं। पर उनकी संख्या कम है। हिन्दू देवी- देवताओ की प्रतिमाओं का ही आधिक्य है। सबसे अधिक मूर्तियाँ शिव, उमा और शक्ति की पाई गई हैं। उसके बाद विष्णु, लक्ष्मी, ब्रह्मा, गणेश, स्कन्द और नन्दी आदि की।

[सितंबर १९२६