पृष्ठ:पुरातत्त्व प्रसंग.djvu/१५६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१५२
पुरातत्व-प्रसङ्ग


कपड़े बुनना या सीना ही जानते हैं। धातुओं का उपयोग भी इन्हें ज्ञात नहीं। ये लोग रगड़ कर या और किसी तरह आग पैदा करना भी नहीं जानते। दुनिया की असभ्य से भी असभ्य अन्य जातियाँ आग उत्पन्न कर सकती हैं और उसे अपने काम में लाती हैं। पर अन्दमनी लोग आग बनाने के साधनों से नितान्त ही अनभिज्ञ हैं। इसी से जब ये लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते है तब अधजली लकड़ी अपने अपने साथ ले जाते हैं। उसी से वे वहाँ जाकर अग्नि जागृत रखते हैं। ये लोग मुकिल से दो तक गिनना जानते हैं। इनमें से विरले ही ऐसे होंगे जो पाँच तक गिनना जानते होंगे। इनकी भाषा में पाँच सबसे बड़ी संख्या समझी जातो है।

अन्दमन द्वीप के मूल-निवासी भी आखिर को मनुष्य ही हैं। सभ्यों के बीच रहने से वे अनेक सभ्यतानुमोदित काम कर सकते हैं। चेष्टा करने से वे पढ़-लिख भी सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर में जो गवर्नमेन्ट-हौस है उसमें एक अन्दमनी लैम्प (बत्ती) जलाने के काम पर नौकर है। ये लैम्प बिजली के हैं। वह आदमी इस काम को बहुत अच्छी तरह कर सकता है। यह बात कुछ समय पूर्व की है। मालूम नहीं, वह अब भी इस काम पर है या नही। और लोगो की तरह इस अन्दमनी