पृष्ठ:पुरातत्त्व प्रसंग.djvu/१५१

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१४७
काले पानी के आदिम असभ्य


पर सीमा के बाहर न जाने पावेंगे। कहने की जरूरत नहीं, अन्दमन-द्वीप में अँगरेजी राज्य है। वहाँ एक चीफ- कमिश्नर रहता है। वही वहाँ का सर्वोच्च अधिकारी है। सरकार अब इस द्वीप की आबादी बढ़ाकर खेती.. किसानी वोरह के पेशे की वृद्धि करना चाहती है। से द्वीप-समूह बङ्गाले की खाड़ी के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। वहाँ का प्रधान नगर पोर्ट ब्लेयर है। वही वहाँ की राजधानी है।

अन्दमन या अन्दमान द्वीप-समूह में पृथ्वी के बहुत ही प्राचीन निवासियों की जाति के कुछ लोग रहते हैं। यह जाति लाखों वर्ष की पुरानी है। ये अन्दसनी कहला हैं। ये नेप्रिटी अर्थात् छोटी हबशी जाति के अवशिष्ट मनुष्य हैं विद्वानो का ख़याल है कि बहुत प्राचीन काल में, भूतल के अधिकांश भाग में, इसी जाति के मनुष्यों का निवास था। फिलीपाइन नाम के द्वीपों में रहनेवाली ऐटा और मलय-प्रायद्वीप में रहनेवाली सैमांग नामक जाति के लोग अन्दमनियों से बहुत कुछ मिलते-जुलते है। दक्षिण भारत की कोलार नामक जाति के लोगों में भी नेग्रिटो जाति का कुछ रक्त-सम्बन्ध पाया जाता है। टारेस-मुहाने के पश्चिमी द्वीपो में भी अन्दमन-द्वीर के आदिम निवासियों की तरह के आचार-व्यवहार देखने में आते हैं। सम्भव है, काँगो और तस्मानिया, के निवासी-