यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय
वाल्टर
अच्छा, ले आओ जल्दी।
[जेम्स एक कुर्सी खींच लाता है, वाल्टर रुथ को उस पर लिटा देता है।]
कोकसन
[शेरी की बोतल लाकर]
यह लीजिये बहुत तेज़ अच्छी शेरी है।
[वे उसके होठों के भीतर शेरी ढालने की चेष्टा करते हैं। पैरों की आहट पाकर ठहर जाते हैं। बाहर का दरवाज़ा खुलता है। और उसी कमरे में विस्टर और स्वीडिल कोई चीज़ लादकर लाते हैं।]
जेम्स
[तेजी से बढ़कर]
यह क्या है?
[वे उस बोझ को नज़रों से बाहर दफ्तर में उतारते हैं। रुथ के सिवा सब जाकर उसके चारों ओर खड़े हो जाते हैं और दबी ज़बान से बातें करते हैं।]
२७०