यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२३४
खग्रास

था, वह अब इतना उग्र हो उठा है कि राजनैतिक सम्बन्ध स्थगित करने और सीमाएँ बन्द कर देने की नौबत आ गई है।"

"इस एकाएक की गर्मी का कारण क्या है?"

"उन समाचार पत्रों की टीका टिप्पणी, जो अमेरिकन पूँजी से चल रहे हैं, वह निरन्तर कम्बोडिया पर नए-नए लाच्छन लगाए जा रहे हैं।"

"कैसे लाच्छन?"

"एक यह कि कम्बोडिया सैनिकों ने तीस थाई नागरिकों का अपहरण किया है। बस, इस टीका टिप्पणी के बाद ही कम्बोडिया वालों ने अस्थायी रूप से सम्बन्ध स्थगित कर दिए और थाइलैण्ड से यह चुनौती स्वीकार कर सीमा भी बन्द कर दी।"

"ओह हो, यह कार्यवाही तो मुद्रा का प्रवाह रोकने की गर्ज से की गई प्रतीत होती है।"

"इधर मलय और सिंगापुर वाले नागरिकता के कुछ नए नियम अमल में ला रहे हैं।"

"इसका क्या मतलब?"

"अजी मतलब सिंगापुर के मुख्य मन्त्री लिम-पू-हाक ने स्पष्ट कर दिया है कि जो मलायी नहीं है वे ही सिंगापुर के नागरिक बन सकते हैं।"

"यह घोषणा लिम-पू-हाक ने कब की है?"

"मलय राजधानी क्वालालम्पुर से लौटने के बाद ही। वहाँ उन्होंने मलय के प्रधान मन्त्री प्रिन्स अब्दुल रहमान से कुछ बातचीत की थी।"

"तब तो समझना चाहिए, यह दोनों की मिली भगत है।"

"और सुनिए—मलय और सिंगापुर में चीनियों तथा भारतीयों की काफ़ी संख्या आबाद है। वे सब इस नीति से प्रभावित होंगे।"

"परन्तु भारत सरकार तो दुहरी राष्ट्रीयता को पसन्द ही नहीं करती। वह तो बराबर यही करती रही है कि प्रवासी भारतीय को स्थानीय निवासियों के साथ अपना भाग्य जोड़ देना चाहिए,"