यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२२१
खग्रास


जो हो, अब तक वे चन्द्रलोक के सम्बन्ध में इतना अवश्य जान चुके थें कि पृथ्वी से उसकी दूरी अधिकतम २५२७१० मील और न्यूनतम २२१४६३ मील है। चन्द्रमा पृथ्वी से निकटतम ग्रह है। तथा पृथ्वी से उसकी दूरी घटती बढ़ती रहती है। चन्द्रमा का व्यास २१६० मील तथा विस्तार पृथ्वी के विस्तार का १/४९, पुंज पृथ्वी के पुंज का १/८८, घनत्व पृथ्वी के घनत्व का ३/५, गति १०५ मील प्रति सैकिण्ड है। तापमान दोपहर को २५० डिग्री फारेन हाइट और रात को २१५ डिग्री फारेन हाइट है। पृथ्वी की परिक्रमा का समय २७ दिन ७ घण्टे ४३ मिनट और ११.५ सैकिण्ड है। चन्द्रमा औसतन २२८७ मील प्रति घण्टा या ३३५० फुट प्रति सैकिण्ड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। पूर्ण चन्द्र-सूर्य की रोशनी के १/४६५९०० भाग जितनी रोशनी देता है। एक गज की दूरी पर रखी हुई एक सामान्य आकार की मोमबत्ती जितनी रोशनी हमें देती है उसकी एक चौथाई रोशनी हमें पूर्ण चन्द्र से प्राप्त होती है।

साइबेरिया की ओर

जिस समय विश्व इस प्रकार राजनीति और विज्ञान की असाधारण उथल-पुथल में डोलायमान हो रहा था, उसे ठीक तौर पर अध्ययन करने के लिए भारतीय पत्रकारों ने अपना प्रतिनिधि बना कर भूदेव शर्मा को सम्वाददाता के रूप में भेजा था और अब वे विश्व का चक्कर काटते हुए साइबेरिया में भ्रमण कर रहे थें। पच्छिम में यूराल पर्वत से पूर्व में प्रशान्त महासागर तक, और उत्तर में आर्कटिक सागर से दक्षिण में मंगोलिया और चीन तक फैले हुए साइबेरिया प्रदेश का क्षेत्रफल ऐक करोड़ किलोमीटर है। यह प्रदेश क्षेत्रफल में यद्यपि संयुक्त राज्य अमेरिका से काफ़ी बड़ा और पश्चिमी योरोप से तीन गुना है, परन्तु आबादी इसकी दो करोड़ ही के लगभग है। इस प्रकार इस प्रदेश में प्रति वर्ष मील क्षेत्र में औसतन दो या तीन व्यक्ति रहते हैं। आबादी अधिकतर स्टेपीय क्षेत्र में ही सीमित है। जलवायु और भौगोलिक दृष्टि से साइबेरिया के तीन भाग है। ट्रंडा, टैग और स्टेपीज। स्टेपीज की पट्टी पश्चिम में कम चौड़ी और पूर्व में अधिक चौड़ी है। इसमें कीचड़ और जंगल