यह पृष्ठ प्रमाणित है।

दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (भारत)


कार्ल और मैंने एक लम्बा समय एक साथ बिताया है। वे पिछले 6-7 साल से मेरे साथ रह रहे हैं। उनके लिए भारत में केस दायर करना, उनका काम नहीं है। वे यहां केस लड़ने के लिए नहीं आना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी को तो ऐसा काम करना होगा।


यह लोकहित में है। यह एक जनहित याचिका है। लेकिन यहाँ ऐसा काम नहीं हो पा रहा है। डिजिटल इंडिया को साकार करने के लिए हमें ऐसे गांधीवादी सत्याग्रहियों की जरूरत है। धन्यवाद।


कार्ल, क्या आप यहां मंच पर आएगें? कुछ लोग आपको एक भेट देना चाहते हैं -


[तालियाँ]


मैं भूल गया, कार्ल के पास यह छोटा सा पैकेट भी है। इस पैकेट में एक डिस्क है, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता काल की 90,000 तस्वीरें हैं।


[प्रशंसा]


गांधीजी के साथ, नेहरू, सुभाष चंद्र बोस जैसे सभी लोग की तस्वीरें हैं। इनके अलावा स्वराज इंडिया पर 4,00,000 पृष्ठों के दस्तावेज हैं।


[तालियाँ]


इनमें 19,000 भारतीय मानक (स्टैन्डर्स) भी हैं।


[तालियाँ]


ये सब 435 GB (गीगाबाइट) मेमोरी में है। मैं चाहता हूँ कि कार्ल उन सभी को यह, उपहार स्वरूप दे।


[तालियाँ]


[इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स को, डिस्क ड्राइव उपहार स्वरूप प्रदान किया गया]


[कार्ल को फूलों की प्रस्तुति]


[सभा के अंतिम के प्रश्नोत्तर सत्र में, कार्ल के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अन्य अतिथियों के साथ मंच पर बुलाया गया।]

9