पृष्ठ:कुरल-काव्य.pdf/३१६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
[२९३
 

 

परिच्छेद ९२
वेश्या

१—जो स्त्रिया प्रेम के लिए नहीं बल्कि धन के लोभ से किसी पुरुष की कामना करती है, उनकी मायापूर्ण मीठी बातें सुनने से दुख ही दुःख होता है।

२—जो दुष्ट स्त्रियाँ मधुमयी वाणी बोलती है पर जिनका ध्यान अपने नफे पर रहता है, उनकी चाल-ढाल को विचार कर उनसे सदा दूर रहो।

३—वेश्या जब अपने प्रेमी का दृढ-आलिङ्गन करती है तो वह ऊपर से यह प्रदर्शन करती है कि वह उससे प्रेम करती है परन्तु मनमे तो उसे ऐसा अनुभव होता है जैसे कोई वेगारी अन्धेरे कमरे में किसी अज्ञात लाश को छूता है।

४—जिन लोगों के मन का झुकाव पवित्र कार्यों की ओर है, वे असती स्त्रियों के स्पर्श से अपने शरीर को कलङ्कित नही करते।

५—जिन लोगों की बुद्वि निर्मल है और जिनमे अगाध ज्ञान है वे उन औरतों के स्पर्श से अपने को अपवित्र नहीं करते कि जिनका सौन्दर्य और लावण्य सब लोगों के लिए खुला है।

६—जिनको अपने कल्याण की चाह है वे स्वैरिणी गणिका का हाथ नहीं छूते कि जो अपनी अपवित्र सुन्दरता को बेचती फिरती है।

७—जो ओछी तबियत के आदमी है वे ही उन स्त्रियों को खोजेगे कि जो केवल शरीर से आलिङ्गन करती है, जबकि उनका मन दूसरी जगह रहता है।

८—जिनमे सोचने समझने की बुद्धि नहीं है उनके लिए चालाक कामनियों का आलिङ्गन ही अप्सराओं की मोहिनी के समान है।

९—भरपूर साज-सिगार किये और बनी-उनी स्वैरिणी के कोमल बाहु नरक की अपवित्र नाली के समान है जिसमे धृणित मूर्ख लोग अपने को जा डुबोते है।

१०—चंचल मन वाली स्त्री, मद्यपान और जुआ, ये उन्हीं के लिए आनन्दवर्द्धक है कि जिन्हें भाग्य-लक्ष्मी छोड़ देती है।