पृष्ठ:कार्ल मार्क्स पूंजी २.djvu/९०

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

माल पूंजी का परिपथ , . किन्तु यदि ये अनुवर्ती विक्रियां होती हैं और परिपथ की परिस्थितियां होने देती हैं, तो पूंजीपति मा’ को स+4+बे में अलग करने के बदले मा' के अशेषभाजक खंडों का भी ऐसे ही वियोजन कर सकता है। उदाहरण के लिए , ३७२ पाउंड के ७,४४० पाउंड सूत को, जो मा' (५०० पाउंड के १०,००० पाउंड सूत ) के खंडों की हैसियत से पूंजी का स्थिर भाग सूचित करता है, स्वयं भी इस तरह वियोजित किया जा सकता है : २७६.७६८ पाउंड का-५,५३५.३६० पाउंड सूत , जो केवल स्थिर भाग प्रतिस्थापित करता है और ७,४४० पाउंड.. सूत पैदा करने में प्रयुक्त उत्पादन साधनों का मूल्य है ; ३७,२०० पाउंड. का ७४४ पाउंड सूत., जो केवल परिवर्ती पूंजी प्रतिस्थापित करता है ; और-५८.०३२- पाउंड का १,१६०.६४० पाउंड सूत , जो वेशी उत्पाद होने के कारण वेशी मूल्य का निधान है। फलतः ७,४४० पाउंड सूत बेचने पर वह उसमें समाहित पूंजी मूल्य की ३१३.६६८ पाउंड कीमत पर ६,२७६.३६० पाउंड सूत की विक्री करके प्रतिस्थापना कर सकता है और १,१६०.६४० पाउंड सूत के वेशी उत्पाद के मूल्य अथवा ५८.०३२ पाउंड को अपनी आय के तौर पर खर्च कर सकता है। इसी तरह वह ५० पाउंड परिवर्ती पूंजी, मूल्य के .और १,००० पाउंड सूत को भी विभाजित कर सकता है और उसे तदनुसार बेच सकता है: ३७.२०० पाउंड , जो १,००० पाउंड सूत में समाहित स्थिर पूंजी है, का ७४४ पाउंड सूत ; ५,००० पाउंड , जो इसी १,००० पाउंड सूत में निहित परिवर्ती पूंजी मूल्य है, का १०० पाउंड सूत ; अतः ४२.२०० पाउंड, जो सूत में समाहित पूंजी मूल्य का प्रतिस्थापन है, का ६४४ पाउंड सूत ; अन्त में ७.८०० पाउंड का १५६ पाउंड सूत , जो उसमें समाहित वेशी उत्पाद सूचित करता है, जिसे इसी रूप में उपभोग में लाया जा सकता हैं। आखिरकार वह ७८ पाउंड का शेष १,५६० पाउंड सूत इस तरह विभाजित कर सकता है - बशर्ते कि वह उसे बेचने में सफल हो- कि ५८.०३२ पाउंड के १,१६०.६४० पाउंड सूत की विक्री से उत्पादन साधनों का वह मूल्य प्रतिस्थापित हो जाये, जो उस १,५६० पाउंड सूत में समाहित है और यह कि ७.८०० पाउंड का १५६ पाउंड सूत परिवर्ती पूंजी मूल्य प्रतिस्थापित करे ; कुल मिलाकर ६५.८३२ पाउंड का १,३१६.६४० पाउंड सूत कुल पूंजी मूल्य का प्रतिस्थापक है; अन्त में १२.१६८ पाउंड का २४३.३६० पाउंड सूत वेशी उत्पाद है, और आय के रूप में खर्च किये जाने के लिए वच रहता है। सूत में समाहित सभी तत्व- स, प और वे - उन्हीं संघटक अंशों में विभाज्य हैं, और इसी प्रकार प्रत्येक पृथक एक पाउंड सूतं , जो १ शिलिंग या १२ पेन्स का है, भी विभाज्य है। स= ०.७४४ पाउंड सूत=८.६२८ पेन्स प=०.१०० पाउंड सूत= १.२०० पेन्स वे= ०.१५६ पाउंड सूत= १.८७२ पेन्स स++वे=१ पाउंड सूत= १२ पेन्स. , यदि हम ऊपर की तीनों आंशिक विक्रियों के फल जोड़ दें, तो वही नतीजा हासिल होगा, जो १०,००० पाउंड सूत की समूची राशि एकवारगी बेचने पर प्राप्त होगा। हमारे पास स्थिर पूंजी इस प्रकार है: