यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
प्रकाशक की ओर से—
 


आचार्य श्री चतुरसेन शास्त्री हिन्दी साहित्य के सिद्धहस्तः कलाकार हैं। आपकी देन हिन्दी भारती मे अमर है। आपने हमसे बराबर लिख कर देने का वादा किया है। और आपकी लेखनी रोज नवीन रचना रत्न प्रसूत कर रही है। जो रचना आचार्य अब दे रहे है, वह है एक अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक उपन्यास 'ईदो'। जिसमे जापान के शाही वैभव और सुभाष बोस तथा आइ° एन° ए° व गत् महायुद्ध की कूटनैनिक बातों का रहस्य भरा है। इसके लिए आचार्य ने गत् नव वर्ष तक दुनिया की गतिविधि का अध्ययन किया है। यह रचना हम पाठकों को जुलाई तक देने के सब सम्भव प्रयत्न करेंगे।

प्रस्तुत कहानी संग्रह में आचार्य की मनोवैज्ञानिक कहानियां हैं। जो समाज से उपेक्षितों के जीवन पर लिखी गई हैं। आप इन्हें पढ़ कर सोचेगे यह क्या है? क्यों है? और इस समस्या का हल क्या है?

हमे विश्वास है ये कहानियां आपको अध्ययन, मनोरंजन और मनन का साधन प्रस्तुत करेगी।

विनीत

नेमचंद जैन 'अग्र'