पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/९३

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
८०
आर्थिक भूगोल

- आर्थिक भूगोल ___ सैकड़ों वर्ष पूर्व चीनी और जापानियों ने यह जान लिया था कि ( घने श्राबाद देशों में ) नदियों और तालाबों में मछलियाँ उत्पन्न करके भोजन उत्पन्न करना एक सरल उपाय है। इन देशों में बहुत पुराने समय से मछलियों को तालाबों और नदियों में उत्पन्न करने का धंधा चलता आया है। जर्मनी में भी हज़ारों बड़े छोटे तालाबों में मछलियाँ उत्पन्न करने का धंधा संगठित रूप से होता है। मछलियों को अनाज, आलू, माल्ट, बूचर खानों का बचा हुआ मांस खिलाया जाता है। यह तो पहले ही कहा जा चुका है कि बहुत से देशों में मछलियों को पकड़ने में अत्यधिक लापरवाही की गई । इस कारण कुछ मछलियाँ लगभग समाप्त सी हो गई । अब बहुत से देशों में सरकारी विभाग अरबों की संख्या में अंडों से बच्चे निकालते हैं और मादा (Fry ) को नदियों और झीलों में छोड़ देते हैं। इसके अतिरिक्त मछलियों के पकड़ने के ढंग में भी सुधार किये जा रहे हैं,. जिससे उनकी कमी न हो जावे। यदि वास्तव में देखा जावे तो समुद्र में मछलियों के रूप में अनन्त राशि में भोजन भरा हुआ है । मनुष्य ने इस भोजन का अभी पूरा-पूरा उपयोग नहीं किया है। भविष्य में यदि वैज्ञानिक ढंग से धंधे को चलाया गया तो मछलियों से अधिकाधिक भोजन प्राप्त हो सकेगा, और मछलियाँ भी कम नहीं होंगी क्योंकि मछलियों की बढ़वार बहुत अधिक होती है। . अभ्यास के प्रश्न १-मछलियों के क्षेत्र का महत्व किन भौगोलिक परिस्थितियों पर निर्भर है सममा कर लिखिए। २-संसार के मुख्य मछली-क्षेत्र कौन से हैं ? ३-अधिकांश मछली क्षेत्र शीतोष्ण कटिबंध में क्यों हैं ? ४-छिछले समुद्र का मछली के धंधे की दृष्टि से क्या महत्व है ? ५-संसार में आर्थिक दृष्टि से मुख्य मछलियां कौन सी हैं और वे कहाँ मिलती हैं ? ६-जापान के मछला के धंधे का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए । ७ -सील मछली का क्या महत्व है, वह कहाँ पाई जाती है उसकी इतनी कमी क्यों हो गई और उसको बढ़ाने के लिए क्या उपाय किया जा रहा है ? -अमेरिका तथा त्रिटिश समुद्र-तट के मछली क्षेत्र का वर्णन कीजिए।