पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/६२

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४९
जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति

- जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति प्रदेश में होते हैं उनका जलवायु वनस्पति इत्यादि बिलकुल एक समान तो नहीं होता किन्तु लगभग एक समान होता है । भेद कम होता है। प्राकृतिक प्रदेशों का अध्ययन आर्थिक भूगोल के विद्यार्थी के लिए तथा व्यवसायियों के लिए विशेष महत्व का है क्योंकि जो भूभाग एक ही प्राकृतिक प्रदेश में हैं उनको आर्थिक उन्नति एक समान हो सकती है। ब्राजील और बैलजियन कांगों तथा पूर्वीय द्वीप समूह ( Eust Indies ) का जलवायु एक सा है। आज से ३० वर्ष पूर्व ससार में जो भी रखर उत्पन्न होती थी वह ब्राजील तथा कांगो से आती थी। लोगों ने देखा कि पूर्वीय द्वीप समूह का जलवायु ब्राजील की हो भांति है तो वहाँ भी रखर उत्पन्न हो सकती है। अतएव रबर के बाग मलाया तथा पूर्वीय द्वीप समूह में भी लगाये गए और वे इतने सफल हुए कि अब वे संसार की ६० प्रतिशत रबर उत्पन्न करते हैं। यह जलवायु विषुवत् रेखा के १०° उत्तर तथा १०° दक्षिण में पाई जाती है। यहाँ वर्ष भर वर्षा होती रहती है। यद्यपि भूमध्य रेखा की वर्ष भर लगातार वर्षा होती है फिर भी कुछ महीनों जलवायु में वर्षा अधिक होती है। वर्षा खूब होती है और (Equutorial भयंकर गर्जन और बिजली की चमक के साथ पानी Climate) 'बरसता है। अधिकतर आकाश मेघाच्छन्न रहता है। भूमध्य रेखा की जलवायु के प्रदेश SEER JDay Son- प्रिय Inb . . . . . . सिस्ट्रेिलिया अमेजन सिन पोगोनेसिन यहाँ तापक्रम वर्षा भर ऊँचा रहता है। वर्ष भर सूर्य सिर पर ही रहता है । परन्तु बादल गर्मी को कुछ कम कर देते हैं। नहीं तो यहाँ प्रचंड गर्मी था. भू०-७