पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३५७

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३४८
आर्थिक भूगोल

. ...

३४८. आर्थिक भूगोल. इटली में खनिज पदार्थों की अधिकता नहीं है। थोड़ा निम्नश्रेणी का लिगनाइट कोयला टस्कैनी और अम्ब्रिया में निकलता है। यल्वा के द्वीप में लोहा यथेष्ट निकलता है। सामनिया तथा पाल्पस · में भी. थोड़ा. लोहाः निकलता है। इटली संसार में गंधक उत्पन्न करने वाले देशों में प्रमुख है। अधिकतर गंधक सिसली:से निकलती है। इटली में : संगमरमर तथा. अन्य इमारती पत्थर बहुत निकलता है। टस्कैनी के . मसा-करारा (.MISSL : Carrara ) से संसार प्रसिद्धःसं मरमर पत्थर निकलता है। इटली में कोयले की बहुत कमी है.किन्तु जल - शक्ति की बहुतायत है । पिछले वर्षों में जप्तशक्ति को अधिकाधिक उपयोग करने का प्रयत्न किया गया है। इस समय लगभग ४० लाख घोड़ों की शक्ति की बिजनीः उत्पन्न : की जाती है। रेलों और कारखानों में बिजली का उपयोग किया जा रहा है। सूती कपड़े तथा रेशमी कपड़े के धंधे यहाँ महत्त्वपूर्ण हैं। सूती कपड़े का. धंधा उत्तर के केन्द्रों और नेपिल्स में केन्द्रित है, और रेशमी कपड़े का धंधा पीढमांट; लम्बार्डी तथाः वैनेशिया में केन्द्रित है। उत्तर के : सूती कपड़े. केः केन्द्रों में नकली रेशम का धंधा बहुत उन्नति कर गया है। इनके अतिरिक्त रसायनिक उद्योग-धंधे यहाँ विशेष उन्नति कर गए हैं। टयरिन में मोटरकार बनाने का धंधा केन्द्रित है। इटली योगपं. तथा अमेरिका को रेशम, शराब; गंधक तथा भोज्य पदार्थ भेज कर तैयार माल मँगाता है। उत्तरी अमेरिका ने थोड़े से समय में जो आश्चर्यजनक उन्नति कर ली; है उसके कतिपय कारण हैं। उत्तरी अमेरिका उन्नत उत्तरी अमेरिका राष्ट्रों के समीप है। तथा यहाँ : का जलवायु योरोप निवासियों के लिए सर्वथा अनुकूल है। इसके अतिरिक्त यहाँ की भूमि खेती बारी के लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ कोयला, लोहा तथा अन्य-खनिज पदार्थ भी बहुत पाये जाते हैं । यही कारण है कि उत्तरी अमेरिका इतनी जल्दी उन्नति कर सका | ! उत्तरी अमेरिका के दोनों ओर अर्थात्-पूर्वी तथा पश्चिमी किनारों पर दो पर्वत मालायें हैं जो दक्षिण से उत्तर की ओर फैली हुई हैं। इन दोनों पर्वत मालाओं के बीच का देश या तो मैदान है अथवा पठार है। ये पर्वत मालायें महाद्वीप की पूरी लम्बाई में फैली हुई हैं। इस कारण इनकी पश्चिम श्रेणियों में पठार बन गए हैं। पूर्व · की ओर क्रमशः इस पर्वत माला के ढाल मैदान में परिणत हो गए हैं। इस महाद्वीप के दक्षिण में पठार है। इसका कारण यह है कि समुद्र ने नीची भूमि को डुबो दिया है। और केवल ऊँची भूमि ही रह गई है। उत्तरी : अमेरिका में पूर्वी भाग से. -- -