पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३५२

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३४३
मुख्य व्यापारिक देश

मुख्य व्यापारिक देश ३४३ है। किन्तु इस विशाल मैदान में दलदल बहुत हैं तथा कंकड़ पत्थर की कमी के कारण मार्गों को बनाने में कठिनाई होती है। इस देश में नदियाँ ही मुख्य मार्ग हैं। नदियों को नहरों से जोड़ दिया गया है जिससे आने जाने में सुविधा हो गई है। इस में ५१,२०० जलमार्ग है। बहुत सी नदियों में दूर तक स्टीमर जा सकते हैं। किन्तु उत्तर की नदियां जाड़े में जम जाती हैं इस कारण उन दिनों वे व्यापार के काम की नहीं रहतीं । रुस के मुख्य बंदरगाह वारसा, तथा पारचैंगिल वर्ष में ६ महीने जमे रहते हैं। वालगा जो कि देश के अन्दर बहुत दूर तक बहती है एक बन्द समुद्र में गिरती है इस कारण व्यापार के लिए उपयोगी नहीं है। किन्तु सोवियट सरकार ने अपने तीन पंचवर्षीय योजनाओं ( Five Years' Plan ) के द्वारा देश में जो कृषि तथा यौद्योगिक क्रान्ति कर डाली है उसके फल स्वरूप सड़कों तथा रेलों का भी खूब विस्तार है। अस्तु क्स में अब मार्गों की कठिनाई नहीं है। रुस में ठंड अधिक होती है। गर्मियों में गर्मी भी यथेष्ट पड़ती है। जाड़े में तापक्रम हिमांक से भी नीचे उतर जाता है तथा जूलाई में तापक्रम ४६ फै० से • तक पहुंचता है। रूस में वर्षा कम होती है। पश्चिम में वर्षा कुछ अधिक होती है किन्तु पूर्व में २० इंच से भी कम वर्षा होती है । जलवायु की दृष्टि से देश को तीन प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है। उत्तर में टुंड्रा का प्रदेश है जिसके दक्षिण में वन प्रदेश हैं । वनों के दक्षिण में सत्रप ( Steppes ) के मैदान हैं। टुंड्रा का प्रदेश अत्यन्त ठंडा है इस कारण वह वीरान है और वहाँ कुछ उत्पन्न नहीं होता । टुंडरा के दक्षिण में सघन वन हैं। संसार में वन- सम्पत्ति की दृष्टि से इस सबसे धनी देश है। सायबेरिया एशिया के उत्तर में ६००० मील तक फैला है। इसका अधिकांश भाग ५०° उत्तर अक्षांश रेखा के उत्तर में है। श्रतएव जाड़ों में यहां बहुत ठंड और गर्मियों में गर्मी पड़ती है। वर्षा साधारण होती है। जाड़े में सब नदियाँ और समुद्र जम जाता है इस कारण उनका उपयोग नहीं हो सकता। 'सायबेरियां के उत्तरी भाग में टुंड्रा है जिस पर अधिकांश शीतकाल में बर्फ जमी रहती है इस कारण आर्थिक दृष्टि से यह भाग महत्त्वपूर्ण नहीं है। टुंड्रा के दक्षिण में तेगा अर्थात् सघन कानीफेरस वन हैं जिनमें पाइन ( Pine ), स्भ्रूस ( Spruce ), लार्च ( Larch ).. और :फर ( Fir) अधिक पाये जाते हैं। वनों के दक्षिण में सत्रप के मैदान हैं जो उपजाऊ हैं। : ... फै