पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१९२

यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१८२
आर्थिक भूगोल

1. १८२ आर्थिक भूगोल (२) योरोप को उत्तर पश्चिमी प्रदेश, जिसमें स्वीडन (Sweden ) और इंगलैंड मुख्य हैं। (३) पश्चिमी योरोप, जिसमें फ्रांस और स्पेन की खाने हैं। इसके अतिरिक्त भारतवर्ष, न्यू-फाउन्डलैंड ( Newhoundland ) और अलजी- रिया (Algeria) में भी लोहे की खाने हैं। इनके अतिरिक्त रूस के कुर्सक (Kursk Province ) प्रान्त तथा एशियाई प्रदेश में लोहा बहुत अधिक राशि में भरा पड़ा है किन्तु अभी तक उसको निकाला नहीं गया था। पिछले युद्ध के समय में सोवियत रूस ने अपने लौह क्षेत्र की बहुत उन्नति को क्योंकि लोहे की बहुत आवश्यकता थी। पहले केवल, दक्षिण यूराल तथा डानेटज़ बेसिन ( Donetz Basin ) में लोहा निकाला जाता था किन्तु अब बहुत से लौह प्रदेशों की उन्नति की गई है और वहां से लोहा निकाला जाता है। रूस के मुख्य लौह प्रदेश नीचे लिखे हैं. १. कुस्र्क प्रान्त ( Kursk ) में २. दक्षिण यूराल (Southern Urals ) ३. कुजास ( Kuzbas ) प्रदेश में तैलंवेस ( Telbes ) में ४. मुरमस्क प्रायद्वीप ( Murmansk Peninsula ) ५. यूराल में मैगनेट पहाड़ियाँ ६. यूक्रेन में किवाई राग -( Krivoi-Rog ) में ऐसा अनुमान किया जाता है कि ब्राज़ील में लोहा अनन्त राशिं में भरा हुआ है किन्तु अभी तक खोदने की वहीं उन्नति नहीं हुई है। .. @tron