यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

६-सेवासदन
लेखक उपन्यास-सम्राट् श्रीयुक्त "प्रेमचन्द"

हिन्दी-संसार का सबसे बड़ा गौरवशाली सामाजिक उपन्यास। यह हिन्दी का सर्वोत्तम, सुप्रसिद्ध और मौलिक उपन्यास है। इसकी खूबियों पर मड़ी आलोचना और प्रत्यालोचना हुई है। पतित-सुधार का बड़ा अनोखा मन्त्र, हिन्दू-समाज की कुरीतियां जैसे अनमेल विवाह, त्यौहारों पर वेश्यांनृत्य और उसका कुपरिणाम, पश्चिमीय ढङ्गपर स्त्री-शिक्षा का कुफल, पतित आत्माओं के प्रति घृणा का भाव इत्यादि विषयों पर लेखक ने अपनी प्रतिभा की वह छटा दिखायी है कि पढ़ने से ही आनन्द पाप्त हो सकता है। कुछ दिनों तक सभी पत्रों की आलोचना का मुख्य विषय यह उपन्यास रहा है। दूसरा संस्करण, मनोहर स्वदेशी कपड़े की सजिल्द पुस्तक का मूल्य २॥)

७-संस्कृत कवियों की अनोखी सूझ
लेखक पं° जनार्दन भट्ट एम° ए°

संस्कृत के विविध विषयों के अनोखे भावपूर्ण उत्तमोत्तम श्लोकों का हिन्दी पादार्थ सहित संग्रह। यह ऐसी खूबी से लिखा गया है कि साधारण मनुष्य भी पढ़कर आनंद उठा सकें। व्याख्यानदाताओं, रसिको और विद्यार्थियों के बड़े कामकी पुस्तक है। दूसरा संस्करण, मूख्य ।=)

८-लोकरहस्य
लेखक उपन्यास-सम्राट् श्रीयुक्त बंकिमचन्द्र चटर्जी

यह "हास्यरस" पूर्ण ग्रन्थ है। इसमें वर्तमान धार्मिक, राज-नीतिक और सामाजिक त्रुटियों का बड़े मजेदार भाव और भाषामें चित्र खींचा गया है। पढ़िये और समझ समझकर हँसिये। कई विषयों पर ऐसी शिक्षा मिलेगी कि आप आश्चर्य में पड़ जायगे। अनुवाद भी हिन्दी के एक प्रसिद्ध और अनुभवी हास्य रस के लेखक की लेखनी का है। बढ़िया एण्टिक कागज पर छपी पुस्तक का मूल्य ॥=)