पृष्ठ:आदर्श हिंदू १.pdf/१४

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
 

आदर्श हिंदू।

पहला भाग।

प्रकरण―१

दंपति की पहाड़ी सैर।

समुद्र की सतह से लगभग चार हजार फुट की ऊंचाई पर आबू का पहाड़ है। इस पर्वतमाला के दक्षिण पश्चिम की ओर यह गिरि शिखर है जिन पर जाने से सूर्यास्त के समय की छटा बहुत ही चित्ताकर्षक दिखाई देती है। इस स्थल को अंगरेज लोग "सनसेट पाइंट" अथवा पर्वत राशि की वह चोटी जहां से सूर्यास्त का दृश्य दिखाई दे, कहते हैं। इस स्थान पर बैठ कर देखने में यह पर्वतमाला दर्शक को तीनों ओर से घेर लेती है। केवल सामने के एक विशेष मैदान के सिवाय जिधर देखो उधर पर्वत ही पर्वत। इस शिखरसमूह में एक जगह चट्टानों पर चूने के दो बेंच सै बने हैं। पावस ऋतु न होने पर भी जिधर आँखें दौड़ाइए उधर गुलाब और चमेली के बने के वन। इनके सिवाय भगवान जाने कितने प्रकार के विचित्र वृक्षों से, नाना तरह के अद्भुत अद्भुत