पृष्ठ:अतीत-स्मृति.pdf/२०५

यह पृष्ठ प्रमाणित है।
१९८
अतीत स्मृति
 


the Baltic or the German Ocean―Tacitus, translated by Murphy, Philadelphia, 1836, P, 606 Note 2.

भद्रास और बम्बई प्रदेश के व्यापारी और नाविक अब भी बिना किसी सङ्कोच के समुद्र-यात्रा करते हैं। यह बात सभी जानते हैं। इन दोनों प्रदेशों के व्यापारी अपने व्यापार-वाणिज्य में कितने प्रवीण हैं; इसका प्रमाण उनका उन्नत व्यापार ही है।

इस सम्बन्ध में प्राचीन काल की नौकाओं और जहाज़ो के चित्र भी देने का विचार था। पर दुःख का विषय है कि प्राचीन काल के जलयनों का चित्र मिलने का कोई साधन नहीं। केवल कहीं कहीं भित्तियों और मन्दिरों में अङ्कित कुछ चित्र मिले हैं। बरोबुदेर (जावा) की चित्रावली में सात प्राचीन जहाज़ो के चित्र हैं। सांची के स्तूपों पर दो, जगन्नाथपुरी में एक, भुवनेश्वर में एक और अजन्टा की गुफ़ाओं में पचास चित्र पाये जाते हैं—

"भारतवर्ष" से सङ्कलित]
[मई १९१६