अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ २९ ] अरब-देश--अरब देश में निम्नलिखित देश शामिल है:-- (१) सऊदी अरब--यह सबसे विशाल और अधिक स्वतंत्र है। (२)यमन--इसका क्षेत्रफल ७५,००० वर्गमील तथा जन-संख्या ३,५०,००० है। यह स्वतंत्र राज्य में है। इसका शासक इमाम कहलाता है। (३)अदन--यह ब्रिटेन के संरक्षण में है। इसमे हैदरामौत भी शामिल है। कुल क्षेत्रफल १,१२,००० वर्गमील है। सामरिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। (४)ओमन--क्षेत्रफल ८२,००० वर्गमील और जनसंख्या ५,००,००० है। इसका शासक सुल्तान सर सैयद बिन तैमूर है। यहाॅ एक ब्रिटिश पोलिटिकल एजेंट भी रहता है। इसकी
[ ३० ]
राजधानी मसकत है। (५) क़ूवेत–-यह फारस की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी समुद्र-तट पर स्थित है, जनसख्या ५०,००० है। सन् १७५० से शेख़ वश का राज्य है। ब्रिटिश राजनीतिक एजेट भी रहता है। (६) पाइरेट समुद्री तट-–इसकी जन-सख्या ८०,००० है। (७) बहरीन द्वीप-समूह--जन-सख्या १,२०,००० है। इसका शासक ख़लीफा है। एक ब्रिटिश सलाहकार भी रहता है तथा ब्रिटेन से सधि भी है। यहॉ तेल के कुँए हैं, समुद्र से मोती निकालने का व्यवसाय भी होता है। भारत और आस्ट्रेलिया के मार्ग में होने से यहाँ हवाई जहाजो का पड़ाव भी है।