"विकिस्रोत:चौपाल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति १७६:
मुखपृष्ठ पर इस सप्ताह की पुस्तक नाम से नया अनुभाग शुरु करने की योजना है। इस अनुभाग में कोई भी पूर्ण पुस्तक एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जाएगी। यदि वह सप्ताह किसी लेखक से संबंधित हो तो उस लेखक की पुस्तक संबंधित सप्ताह में प्रस्तुत की जाएगी। मसलन ३१ जुलाई के सप्ताह में 'गोदान' एवं ३० जनवरी तथा २ अक्टूबर में 'हिंद स्वराज' या 'सत्य के प्रयोग' को प्रदर्शित किया जा सकता है। सदस्यों से इस संबंध में सुझाव देने एवं किसी दिन विशेष के सप्ताह से संबंधित पुस्तकें सुझाने का अनुरोध किया जाता है। [[सदस्य:अनिरुद्ध कुमार|अनिरुद्ध कुमार]] ([[सदस्य वार्ता:अनिरुद्ध कुमार|वार्ता]]) १७:२२, १५ जुलाई २०२० (UTC)
:सप्ताह के लिए पुस्तकों को प्रदर्शित करने का सुझाव बढ़िया है। निर्वाचित पाठ के साथ-साथ सप्ताह के पाठ रखने से मुखपृष्ठ में कुछ विविधता भी आएगी। इससे पुस्तकों के पूर्ण होकर निर्वाचित होने की प्रक्रिया में भी कुछ गति आएगी। --[[सदस्य:अजीत कुमार तिवारी|अजीत कुमार तिवारी]] ([[सदस्य वार्ता:अजीत कुमार तिवारी|वार्ता]]) १८:२४, १५ जुलाई २०२० (UTC)'
::सदस्य [[विकिस्रोत:सप्ताह की पुस्तक]] पर बनी सप्ताह सूची के सामने संबंधित पुस्तक का सुझाव दे सकते हैं। [[सदस्य:अनिरुद्ध कुमार|अनिरुद्ध कुमार]] ([[सदस्य वार्ता:अनिरुद्ध कुमार|वार्ता]]) १९:२६, १५ जुलाई २०२० (UTC)
:हर सप्ताह में एक अलग पूर्ण पुस्तक के प्रदर्शन से मुखपृष्ठ चलायमान रहेगी, यह सुझाव बहुत बढ़िया है।-[[सदस्य: रोहित साव27|<span style="text-shadow:gray 3px 3px 2px;color: black">'''रोहित'''</span>]][[सदस्य_वार्ता: रोहित साव27|<span style="text-shadow:gray 3px 3px 2px;color: black">'''(💌)'''</span>]] ११:०२, १६ जुलाई २०२० (UTC)