यह विकिस्रोत, एक मुक्त पुस्तकालय का सामान्य परिचय कराने वाला पृष्ठ है। यदि आप विकिस्रोत पर नए हैं तो पहले इसे जरूर पढ़ें।

विकिस्रोत के बारे में सम्पादन

विकिस्रोत मुक्त कार्य संस्कृति द्वारा एक मुक्त पुस्तकालय के निर्माण की संकल्पना है। यह सभी के द्वारा सभी के लिए निर्मित पुस्तकालय है। इसमें स्वयंसेवक योगदानकर्ता हिंदी पाठ छबियों को संग्रहित कर, सुसंगठित ढंग से यंत्राभिज्ञान (ओसीआर), वर्तनी जाँच, स्वरूप प्रमाणीकरण आदि के पश्चात मूल पुस्तक के रूप में तैयार करते हैं। विकिस्रोत अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है। यह विकिमीडिया फाउंडेशन की परियोजना है। यह हिंदी विकिपीडिया का बंधु प्रकल्प है। विकिपीडिया ही की तरह यहाँ कोई भी योगदान कर सकता है। उपयोग की शर्तें भी वहीं हैं। विकिस्रोत के प्राथमिक स्रोतों का उपयोग अक्सर विकिपीडिया लेखों में संदर्भ के लिए किया जाता है। लोग वर्तमान पाठ को सुधारकर या नया पाठ जोड़कर निरंतर विकिस्रोत के संवर्धन में संलग्न हैं। आप इन्हें हाल में हुए बदलावों में देख सकते हैं।

शामिल हों सम्पादन

हिंदी के मुक्त पुस्तकालय के निर्माण के विकिस्रोत आंदोलन में शामिल होकर योगदान करें। किसी तरह की गलती होने की संभावना से भयभीत न हों। यदि आपसे कोई भूल हुई तो कोई अन्य के द्वारा वह सुधार दिया जाएगा। हम योगदानकर्ताओं का एक समुदाय हैं और आवशकता पड़ने पर हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी। आप स्रोत पाठ को जब चाहे जोड़ या संपादित कर सकते हैं। चाहे आप लोगइन हों या नहीं। आप समुदाय से चौपाल पर संदेश लिखकर अपनी समस्याओं या जिज्ञासाओं की चर्चा भी कर सकते हैं। हमारे पास अप तक प्राथमिक स्रोतों के ५,७३४ पृष्ठ हैं। अपनी पुस्तक जोड़ने से पहले कृप्या इन पृष्ठों को देख लें। आप खोज बक्से का उपयोग कर भी यह जान सकते हैं कि आप जो पाठ जोड़ना चाहते हैं वह विकिस्रोत में कहीं पहले से मौजूद तो नहीं है!

विकिस्रोत वैशिष्ट्य सम्पादन

टैब: प्रत्येक पृष्ठ के सिखर पर कई कड़ियाँ हैं जिन्हें विकिस्रोत पर टैब कहा जाता है। ये टैब आपको वर्तमान पृष्ठ से संबंधित पृष्ठों तक पहुँच प्रदान करते हैं। वार्ता पृष्ठ देखने के लिए 'चर्चा' पर चटका लगाएं जहाँ आप पृष्ठ के बारे में अन्य संपादनकर्ताओं से चर्चा कर सकते हैं। 'संपादन' बटन आपको विकिस्रोत के प्रायः सभी पृष्ठों को संपादित करने की सुविधा देता है। इतिहास टैब द्वारा आप देख सकते हैं कि इस पृष्ठ को किसने संपादित किया है। इसके द्वारा आप पृष्ठ के पुराने अवतरणों को भी देख सकते हैं। ‘स्थानांतरण’ कड़ी द्वारा आप लॉगइन रहने पर पृष्ठ का नाम भी बदल सकते हैं।

पृष्ठ के किनारों पर चार खंड हैं।

  • मार्गदर्शन विकल्प सूची: 'मार्गदर्शन' खंड विकिस्रोत की मुख्य विकल्पसूची है जो अनेक महत्वपूर्ण विकिस्रोत पृष्ठों तक ले जाती है। मुख पृष्ठ अनेक महत्वपूर्ण पृष्ठों से जुड़ा है और हाल के समाचारों और घटनाओं को प्रदर्शित करता है। समाज प्रवेश द्वार सामुदायिक कार्यों से जिसमें कोई भी मदद कर सकता है तथा अन्य सामुदायिक पृष्ठों से जुड़ा है। चौपाल सामुदायिक चर्चा पृष्ठ है। यह ऐसा स्थान है जहाँ आप सहायता के लिए लिख सकते हैं या अन्य कार्यों के लिए संपर्क कर सकते हैं। हाल में हुए बदलाव विकिस्रोत पर किए जा रहे परिवर्तनों की नवीनतम सूची उपलब्ध कराता है। कोई भी पृष्ठ कड़ी यादृच्छिक ढंग से कोई भी पृष्ठ दिखाता है। सहायता कड़ी आपको सहायता संबंधि विभिन्न पृष्ठों तक ले जाती है।
  • खोज: खोज बक्सा आपको विकिस्रोत पर आलेख खोजने की सुविधा देता है। आप पुस्तक का नाम या पाठ का कोई अंश बक्से में टंकित कर जाएं पर चटका लगाएं। खोज के अधिक उच्च प्रयोग के लिए मेटा-विकि का खोज सहायता पृष्ठ देखें।
  • उपकरण: इस मेन्यु में अनेक उपकरण हैं। यहाँ क्या जुड़ता है विकिस्रोत पर पृष्ठों की एक सूची दिखाएगा जिनमें देखा गया पृष्ठ कड़ी के रूप में हो। संबंधित परिवर्तन वर्तमान पृष्ठ से जुड़े पृष्ठों में हुए हाल के परिवर्तनों को दिखाता है। फाइल अपलोड करें आपको विकिस्रोत पर कोई दस्तावेज या मीडिया अपलोड करने की सुविधा देता है। विशेष पृष्ठ विकिस्रोत पर स्वतः निर्मित एवं अद्यतित पृष्ठों की सूची है। ये पृष्ठ संपादित नहीं किए जा सकते हैं।
  • अन्य भाषाओं में: यह मेन्यु अन्य भाषाओं की विकिस्रोत परियोजनाओं में मौजूद समान पृष्ठों को जोड़ता है।