प्रशासक (Bureaucrats) वह सदस्य-समूह है जिसमें विकिस्रोत समाज द्वारा असाधारण और विशिष्ट विश्वसनीयता प्रकट की गई होती है। इन सदस्यों को कुछ विशेष प्रशासकीय अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनका प्रयोग ये अन्य सदस्यों के खातों पर कर सकते हैं।

अधिकार एवं दायित्व सम्पादन

प्रशासकों को निम्न विशेष अधिकार मिले होते हैं:

  • ये सदस्यों को प्रबंधक पदोन्नत कर सकते हैं।
  • ये सदस्यों को प्रशासक पदोन्नत कर सकते हैं।
  • ये सदस्यों को बॉट पदोन्नत या अवनत कर सकते हैं।

इस स्तर के सदस्यों की सूची देखने के लिये यहाँ देखें।

प्रशासक बनने संबंधी नियम सम्पादन

  • सदस्य आवेदन करते समय विकिस्रोत का स्थायी प्रबंधक हो।
  • मतदान में उसे ८०% या अधिक सदस्यों का समर्थन मिला हो।
  • मतदान में उसे ८०% या अधिक प्रबंधकों का समर्थन मिला हो।

नियुक्ति प्रक्रिया सम्पादन

  • कोई भी सदस्य प्रशासक बनने के लिए स्वयं को या किसी अन्य सदस्य को प्रशासक निर्वाचन पृष्ठ पर नामांकित कर सकता है। अन्य सदस्य द्वारा नामांकित होने पर नामांकित सदस्य की स्वीकृति आवश्यक है।
  • नामांकन के पश्चात ७ दिनों तक समुदाय के सक्रिय सदस्य इसपर अपनी राय दे सकते हैं।
  • ८०% या अधिक सदस्यों एवं प्रबंधकों का समर्थन हासिल होने पर सदस्यों के प्रस्ताव को मेटा पर ले जाया जाएगा।
  • मेटा पर प्रशासक अधिकार मिलने पर नामांकन को सफल घोषित किया जाएगा।

आवेदन प्रारूप सम्पादन

नामांकन का प्रारूप कुछ इस तरह का होना चाहिये:
==सदस्य नाम ==
 {{sr-request
 |Status    = <!--don't change this line-->
 |user name =
}}
 (आपका मन्तव्य) ~~~~

===समर्थन===
===विरोध===
===तटस्थ===
===टिप्पणी===
===परिणाम===