यह पृष्ठ प्रमाणित है।
३४
रामनाम

अुस सचाअीका अेक नमूना मात्र है, जिसके लिअे वह लिया जाता है। जिस वक्त कोअी आदमी बुद्धिपूर्वक अपने अन्दर अीश्वरका दर्शन करता है, अुसी वक्त वह अपनी शारीरिक, मानसिक और नैतिक सब व्याधियोसे छूट जाता है। यह कहकर कि हमे प्रत्यक्ष जीवनमे कोअी अैसा आदमी नही मिलता, हम अिस बयानकी सचाअीको झूठ नही ठहरा सकते। हा, जिन लोगोको अीश्वर पर विश्वास नही है, अुनके लिअे बेशक मेरी दलील बेकार है।

क्रिश्चियन साअिन्टिस्ट, फेथ-हीलर और साअिको-थेरेपिस्ट अगर चाहे, तो रामनाममे छिपी सचाअीकी थोडी गवाही दे सकते है। मै दलील देकर पाठकोको ज्यादा नही बता सकता। जिसने कभी चीनी खाअी नही, अुसे कैसे समझाये कि चीनी मीठी होती है? अुसे तो चीनी चखनेके लिअे ही कह सकते है।