यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८०
क्रिप्स
 


किया। तब से उन्होंने बडी पदोन्नति की हैं।


इसी वर्ष वह प्रचार-विभाग के मंत्री हो गये। अबीसीनिया के युद्ध में उन्होंने स्वयं हवाई वेडे का सचालन किया। सन् १९३६ में उन्हें वैदेशिक मंत्री बना दिया गया। सन् १९३७ में उन्होंने कोमिणटर्न-विरोधी सधि-पत्र पर हस्ताक्षर किये।


क्रप--जर्मन उद्योगवादी तथा अस्त्र-शस्त्र निर्माता। पश्चिमी जर्मनी में इसेन नामक स्थान पर क्रप का कारखाना है। संसार में यह सबसे महान अस्त्र बनानेवाला कारखाना है। क्रप हिटलर का गहरा मित्र हैं। हिटलर के शास्त्रिकरण-कार्य-क्रम का उसने व्यावहारिक रूप से समर्थन किया। सन् १९३९ की ग्रीष्म ऋतु में इसके कारखाने में १,००,००० मजदूर काम करते थे। अब तो और भी बहुत अधिक कर रहे होंगे।


क्रिप्स, आनरेव्लू सर स्टैंफर्ड, एम०, पी०--इनका जन्म सन १८८६ में हुआ। यह लार्ड पारमूर के सबसे छोटे बेटे हैं। विन्चेस्टर तथा यूनीवर्सिटी कालेज लन्दन में इन्होंने शिक्षा प्राप्त की। सन् १९१३ में बेरिस्टर बन गये। सन् १९३१ में वह सबसे पहले पार्लमेंट में प्रविष्ट हुए। मैकडानल्ड-मंत्रि-मएडल में यह सालिस्टर-जनरल थे। क्रिप्स मजदूर-दल के नेता थे, परन्तु सन् १९३७ में उन्होंने सयुक्त-मोर्चा स्थापित करने के लिए एक आन्दोलन खड़ा किया। इसलिये मज़दुर-दल ने इन्हे तथा