यह पृष्ठ प्रमाणित है।
नेहरू
१७१
 

गया। सरकार इस बार आप पर कुछ प्रतिबन्ध लगाकर छोड़ना चाहती थी, किन्तु आपने शर्तबन्द रिहाई को नामंज़ूर कर दिया। छूटते ही आप स्विट्ज़रलैड गये जहाँ कमलाजी इलाज के लिए भेजी गई थीं और इन दिनों अपनी अन्तिम अवस्था में पड़ी थीं। सन् '३५ तक पण्डित नेहरू बराबर कांग्रेस के मन्त्री चुने जाते रहे।

१९३६ में देश ने आपको कांग्रेस का फिर प्रेसिडेन्ट चुना और १९३७ में भी आपही अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस समय, सार्वजनिक चुनावो के अवसर पर, आपने देश का अथक तूफानी दौरा किया। चुनावो में, इस कारण, ज़बरदस्त सफलता मिली।

सन् १९३८ में आप पुनः योरप गये। गृह-युद्ध-ग्रस्त स्पेन और चीन का भी आपने भ्रमण किया। सन् १९३९ के अन्तिम दिनों में आपको गोरखपुर में चार वर्ष कैद की सज़ा मिली। सन् १९४० में व्यक्तिगत सत्याग्रह छिड़ा। सन् '४१ की आम रिहाई के समय आप छोड दिये गये। क्रिप्स प्रस्तावो की विफलता के बाद देश में उत्पन्न हुए वातावरण और 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव के बाद, आपभी ९ अगस्त १९४२ के प्रातःकाल, बम्बई में, गान्धीजी आदि अन्य नेताओं के साथ, पकड़ लिए गये।

वह राष्ट्र के उद्योगीकरण के पक्ष में हैं, और राष्ट्रीय उद्योग-निर्मात्री समिति के भी अध्यक्ष हैं। वह फ़ासिज़्म के


भी उतने ही विरोधी हैं जितने साम्राज्यवाद के। कांग्रेस में वह एक शक्ति हैं। उनमें विश्लेषणात्मक बुद्धि है तथा वह सिद्धान्तों के प्रेमी हैं। वह अग्रेज़ी के विद्वान् तथा उच्च कोटि के लेखक हैं। उनकी अग्रेज़ी लेखनशैली की आक्सफर्ड के प्रसिद्ध आलोचक प्रोफेसर ऐडवर्ड टाम्सन और सुविख्यात अँगरेज़ लेखक मि॰ गुन्थर ने बहुत प्रशंसा की है। अग्रेज़ी में उनकी "मेरी कहानी", "विश्व इतिहास की झलक," "हिन्दुस्तान की सम-