यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
टारपीडो-बोट-विध्वंसक
१३१
 

कर्णधार भी। सम्मेलन ने जो उत्रति की है, उसका बहुत-कुछ श्रेय आपको ही है। आप विशुद्ध हिन्दी के समर्थक हैं। हिन्दोस्तानी को हिन्दी के लिए अहितकर मानते हैं। हिन्दी-क्षेत्र और राष्ट्रीय प्रगति मे आपकी


सेवाये मूल्यवान हैं। आप पुराने नेता और कार्यकर्त्ता हैं। आप विधान के विशेषज्ञ हैं तथा प्रत्येक ऐसे प्रश्न पर, जिसका विधान से संबंध है, बडी़ गभीरता से विचार करते है। आपकी चहूॅमुखि सेवाये अमूल्य है। 'जन-सेवक-समिति'के आप प्रधान हैं। देशव्यापी दमन के कारण आप भी अगस्त १९४२ से जेल मे हैं।



टामस मैन--प्रसिद्ध जर्मन उपन्यासकार। सन १८७५ मे जन्म हुआ। नोवल-पुरस्कार प्राप्त किया। बुडेन व्रु क्स, दि मैिजक माउटेन, जोसफ इन ईजिप्ट, आदी उपन्यास लिखे। यह पक्के प्रजातंत्र-वादी हैं। इसलिये सन १९३३ के बाद उन्हे जर्मनी से निर्वासित होना पडा। उनकी पुस्तकों की सार्वजनीक रूप से होली जलाई गई तथा उन्हें जर्मन नागरिकता से वंचित कर दिया गया। फ्रान्स मे वह बस गये और वहाँ नात्सीवाद के खिलाफ साहित्य-रचना की। सन १९३८ मे वह संयुक्त-राज्य अमरीका चले गये। टामस मैन अपने युग के सबसे महान् जर्मन लेखक माने जाते हैं।



टारपीडो--यह समुद्र के गर्भ में चलनेवाला आक्रमण करने का शस्त्र है, जिसमे विस्फोटक द्रव्य आदी भरे रहते हैं। जब यह किसी जलयान में टक्कर मारता है तो यर विस्फोटक पदार्थ उस जलयान के पेदे मे छेद कर देता है और फलतः जहाज पानी भरने से डूब जाता है।



टारपीडो-बोट--यह एक छोटा युद्ध-पोत है जो अपने साथ टारपीडो ले जाता है और उसके द्वारा शंत्रु-पोत पर हमला करता है। उनकी चाल बहुत तेज़ होती है।



टारपीडो-बोट-विध्वंसक--यह एक बडा़ और शक्तिशाली अस्त्र