पृष्ठ:10354 2013 16 1501 43893 Judgement 25-Apr-2023 HIN.pdf/१

यह पृष्ठ प्रमाणित है।

 

प्रतिवेद्य

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय
सिविल अपीलीय अधिकारिता
सिविल अपील सं. 8388 वर्ष 2017

शांति भूषण (मृत) द्वारा विधिक प्रतिनिधि एवं अन्य
…… अपीलकर्तागण
 

बनाम

उ.प्र. राज्य एवं अन्य
…… प्रत्यर्थीगण
 

निर्णय



न्यायमूर्ति अभय एस. ओका

तथ्यात्मक पहलू

1. यह अपील अपीलकर्तागण द्वारा हरि मोहन दास टंडन (विक्रेता) से पंजीकृत बिक्री विलेख दिनांकित 29 नवंबर 2010 (बिक्री विलेख) के तहत इलाहाबाद में खरीदी गई संपत्ति के बाजार मूल्य के निर्धारण से संबंधित विवाद के बारे में है। संपत्ति का विवरण बिक्री विलेख की अनुसूची में दिया गया है जो इस प्रकार है:

"संपत्ति की अनुसूची"

फ्री होल्ड साइट संख्या 49 का हिस्सा सिविल स्टेशन, इलाहाबाद जिसका नगर निगम संख्या 19 पुराना, 77/29 नया और 19-ए पुराना 79/31 नया, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (एल्गिन रोड), इलाहाबाद

 


उद्‌घोषणा
"क्षेत्रीय भाषा में अनुवादित निर्णय वादी के अपनी भाषा में समझने हेतु निर्बंधित प्रयोग के लिए है और किसी अन्य उद्देश्य के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। सभी व्यावहारिक और सरकारी उद्देश्यों के लिए, निर्णय का अंग्रेजी संस्करण प्रामाणिक माना जाएगा तथा निष्पादन और क्रियान्वयन के उद्देश्यों के लिए मान्य होगा।"