पृष्ठ:कबीर ग्रंथावली.djvu/१७२

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८८
कबीर-ग्रंथावली

मन के मोहन बोठुला,यहु मन लागौ ताहि रे ।
चरन कंवल मन मानियां,और न भाव मोहि रे ॥ टेक॥
षट दल कवल निवासिया,चहु कौं फेरि मिलाइ रे ।
बहुं कै बीचि समाधियां,तहां काल न पासै प्राइ रे ॥
अष्ट कंवल दल भीतरा,तहां श्रीरंग केलि कराइ रे ।
सतगुर मिलै तौ पाइये,नहीं तौ जन्म अक्यारथ जाइ रे ।
कदली कुसम दल भींतरा,तहां दम आगुल का बीच रे ।
तहां दुवादस खोजि ले,जनम होत नहीं मीच रे ॥
बंक नालि के अंतरै,पछिम दिसा की बाट ।
नीझर झरै रस पीजिये,तहाँ भंवर गुफा के घाट रे ॥
त्रिबेणी मनाह न्हवाइए,सुरति मिलै जौ हाथि रे ।
तहां न फिरि मघ जोइयं,सनकादिक मिलि हैं साथि रे ।
गगन गरजि मघ जोइये,तहां दीसै तार अनंत रे ।
बिजुरी चमकि घन बरषिहै,तहां भीजत हैं सब संत रे ।।
षोडस कंवल जब चेतिया,तब मिलि गए श्री बनवारि रे ।
जुरामरण भ्रम भाजिया,पुनरपि जनम निवारि रे ॥
गुर गमि तै पाईये, झषि मरे जिनि कोइ रे।
तहीं कबीरा रमि रह्या,सहज समाधी सोइ रे ।। ४ ॥

गोकल नाइक बीठुला,मेरौ मन लागौ ताहि रे ।
बहुतक दिन बिछुरें भये,तेरी औसरि आवै मोहि रे। टेक॥
करम कोटि कौ ग्रेह रच्यौ रे,नेह गये की आस रे ।
आपहिं आप बँधाइया,द्वै लोचन मरहिं पियास रे॥
आपा पर संमि चीन्हिये,दीसै सरब समांन ।
इहिं पद नरहरि भेटिये,तूं छाडि कपट अभिमांन रे ।।


(४)स०-जन्म अमोलिक ।